रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में मुंबई ने 224 रन बनाए
पिछले कुछ महीनों में जिस रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में खेलने को लेकर कई विवाद हुए, उसका फाइनल मुकाबला रविवार से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो चुका है। रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला 41 बार के चैंपियन मुंबई और दो बार के चैंपियन विदर्भ के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए। जवाब में विदर्भ की पहली पारी जारी है। विदर्भ ने छह विकेट गंवाकर 80+ रन बना लिए हैं। फिलहाल हर्ष दुबे और यश राठौड़ क्रीज पर हैं।शार्दुल ठाकुर ने ध्रुव शोरे को पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, धवल कुलकर्णी ने अमन मोखादे और करुण नायर को पवेलियन भेजा। अमन आठ रन बनाकर आउट हुए। वहीं, करुण खाता भी नहीं खोल सके। आज विदर्भ ने तीन विकेट पर 31 रन से आगे खेलना शुरू किया और अथर्व तायदे के रूप में पहला झटका लगा। उन्हें धवल कुलकर्णी ने पवेलियन भेजा। अथर्व 23 रन बना सके। इसके बाद शम्स मुलानी का कहर देखने को मिला। उन्होंने आदित्य ठाकरे और अक्षय वाडकर को पवेलियन भेजा। आदित्य 19 और अक्षय पांच रन बना सके।
PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक
क्या मंडे टेस्ट में पास हुई ‘द केरल स्टोरी 2’? ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की सुस्त हुई रफ्तार; जानें कलेक्शन
अल्लू अर्जुन के भाई के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का मेला, एक्टर रामचरण से लेकर डायरेक्टर एटली तक आए नजर
मध्य प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने युद्ध के चलते रद्द की फ्लाइटें
'उस रात मैं और विजय एक होकर नाचे', रश्मिका ने साझा की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें; देवर और परिवार संग जमकर नाचीं
बीजेपी का आरोप: दिल्ली के साथ धोखा, पंजाब में एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया
यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: बस-कार टक्कर में 6 की मौत, गाड़ी का पिछला हिस्सा चकनाचूर
इंदौर त्रासदी: ड्रेनेज पाइप में घुटने से दो निगमकर्मी मृत, सफाई अभियान हुआ हादसे में बदल