सशस्त्र बल के कमांडर पर नक्सलियों ने कुल्हाड़ी मारकर की हत्या
बीजापुर जिले के कुटरू में पदस्थ छग सशस्त्र बल के चौथी बटालियन कंपनी कमांडर तिजऊराम भुआर्य की रविवार सुबह नक्सलियों ने कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। कंपनी कमांडर की जब हत्या की खबर घर गई तो उसके कुछ घंटे बाद ही उनकी भतीजी की बरपारा भानुप्रतापपुर में सगाई थी।तैयारी और खुशी में शामिल होने पूरा परिवार जुटा था। इस खुशी के मंडप में लड़के वालों के आने का इंतजार था, लेकिन उससे पहले चाचा की शहादत की खबर आ गई और मातम छा गया। इसके बाद सगाई टाल दी गई। कुछ देर पहले तक सगाई पंडाल में दूल्हे के इंतजार में बैठे ग्रामीणों को अब उसी पंडाल में शहीद बेटे का शव आने का इंतजार है।
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर बरपारा निवासी सीएएफ की चौथी बटालियन के जवान तिजऊराम भुआर्य 45 साल वर्तमान में बीजापुर के कुटरू थाने के गांव दरभा में पदस्थ थे। 18 फरवरी रविवार को साप्ताहिक बाजार ड्यूटी करने पहुंचे थे। इस दौरान बाजार में एक जगह कुछ भीड़ थी। जानकारी लेने कंपनी कमांडर वहां पहुंचे। भीड़ में ग्रामीणों के बीच छुपे नक्सलियों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।वे जमीन गिर गए और मौके पर ही मौत हो गई। हमला होते ही बाजार में भगदड़ मच गई। अन्य जवान भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक नक्सली भाग चुके थे। रविवार को ही गृहग्राम बरपारा भानुप्रतापपुर में भतीजी की सगाई कार्यक्रम होना था। पूरी तैयारी हो गई थी। बालोद जिले के गांव डेढ़िया नवागांव से लड़के वाले आने वाले थे।
स्वागत के लिए पूरा गांव जुटा था। भानुप्रतापपुर के निकट गांव नारायणपुर में शहीद की पत्नी यशोदा व बच्चे निवासरत हैं। वे भी सगाई में शामिल होने बरपारा जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंची। शहादत की जानकारी देकर परिवार को बरपारा लेकर आई और यहां भी शहादत की जानकारी दी। शहादत की खबर सुनते ही माता-पिता बिलख पड़े। पंडाल में खुशी मामत में बदल गई। वर पक्ष को भी जानकारी देते हुए सगाई कार्यक्रम स्थगित किया गया। जिस पंडाल में दूल्हे के आने का इंतजार था। वहां गांव वाले शहीद के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?
शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला