सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, इन तरीकों से भी करोड़ों कमाते हैं सूर्यकुमार यादव
भारत ने इसी साल जून में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट के फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने शानदाप कैच लपका था। सूर्यकुमार के इसी कैच ने भारत की झोली में मैच डाल दिया था। विश्व कप के बाद रोहित ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। उनके बाद सूर्यकुमार को टीम का कप्तान बनाया गया। सूर्या की कप्तानी में ही टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है।
टी20 में सूर्यकुमार को 360 डिग्री प्लेयर कहा जाता। वह मैदान के चारों तरफ शॉट खेलते हैं। सूर्यकुमार मैदान के बाहर चारों तरफ से कमाई भी करते हैं। उनके पास आलीशान घर से लेकर लग्जरी गाड़ियां तक हैं। उनकी नेटवर्थ भी करोड़ों में हैं।
कितनी है नेट वर्थ
सूर्यकुमार बीसीसीआई से सालना मिलने वाली फीस, मैच फीस और विज्ञापनों से कमाई करते हैं। एक अनुमान के मुताबिक सूर्यकुमार की नेटवर्त तकरीबन 50 करोड़ रुपये है। वह बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में बी ग्रेड में आते हैं और साल के तीन करोड़ यहां से लेते हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के लिए खेलने पर उनको हर मैच की फीस मिलती है। आईपीएल से भी सूर्यकुमार जमकर कमाई करते हैं। आईपीएल से उन्हें साल के आठ करोड़ रुपये मिलते हैं।
सूर्यकुमार कई ब्रांड एंडोरसमेंट्स भी करते हैं। उनके पास कई एड्स हैं जिसके लिए वह लाखों रुपये लेते हैं। वह ड्रीम-11, जियो सिनेमा के विज्ञापनों में देखे जाते हैं।
एक से एक गाड़ियां
सूर्यकुमार के बाद लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। उनके पास ऑडी आरएस 5, मर्सिडीज बेंज, पोर्शे 911 जैसी गाडियां हैं। मुंबई में उनके पास एक आलीशान घर भी है जिसकी कीमत करोड़ों में है। सूर्यकुमार भारत के स्टार बल्लेबाज हैं और आने वाले दिनों में उनकी नेटवर्थ में इजाफा होना तय है।
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
दक्षिण एशिया में टकराव बढ़ा, बमबारी का तेल-गैस आपूर्ति पर क्या असर?
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा