अब अमेरिका में ही गूंजा मोदी सरकार का नारा
वाशिंगटन। भारत में हो रहे आम चुनाव की गूंज अब अमेरिका सुनाई देने लगी है। वहां सिख समुदाय ने भाजपा के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया। इस रैली में लोगों ने अपनी गाडि़यों पर मोदी सरकार के 400 पार का नारा लिखे पोस्टर लगा रखे थे। बता दें भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा और 4 जून को नतीजे आएंगे।
अमेरिका के मैरीलैंड में अमेरिका में रह रहे सिखों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में एक कार रैली का आयोजन किया। यह आयोजन 31 मार्च रविवार को किया गया। इस आयोजन में लोगों ने कारों पर बीजेपी का झंडा और अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज लगा रखा था। साथ ही अबकी बार 400 पार और तीसरी बार मोदी सरकार जैसे नारे लिखे पोस्टर लगा रखे थे।
बता दें कि 2014 और 2019 में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करने के बाद बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए ने इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। वहीं, बीजेपी 370 से ज्यादा सीटें जीतन का प्रयास कर रही है। 2014 में बीजेपी ने लोकसभा की 543 सीटों में से 282 सीटें जीती थीं। वहीं, 2019 में 303 सीटें बीजेपी को मिली थीं।
वहीं नागपुर में अपने घर पर एजेंसी को दिए इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उनके मन में इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए इस बार 400 सीट के आंकड़े को पार करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में सरकार द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों के बदौलत नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में भारत का नेतृत्व करेंगे।
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें