पाकिस्तान महिला टीम ने जीता दूसरा T20 मुकाबला, साउथ अफ्रीका को हराया
T20 सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका ने जीता तो दूसरे में पाकिस्तान ने जीत दर्ज कर सीरीज को बराबरी पर ला खड़ा किया. पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को सीरीज के दूसरे T20 में 13 रन से हराया. पाकिस्तान ने ये जीत अपने कप्तान फातिमा सना के चोट खाकर मैदान छोड़ने के बाद हासिल की. फील्डिंग के दौरान मुंह पर चोट खाकर फातिमा कन्कशन का शिकार हो गईं, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. फातिमा को फील्ड पर तेज गेंदबाज तस्मिया रूबाब ने रिप्लेस किया तो वहीं उनके जाने के बाद टीम की उप-कप्तान मुनीबा अली ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली. मुनीबा अली ही पाकिस्तान की जीत में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुनी गईं.
मुनीबा अली की बल्लेबाजी
मुल्तान में 18 सितंबर को खेले दूसरे T20 में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने पहले मेजबान पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया. पाकिस्तान के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत मुनीबा अली और गुल फिरोजा ने की. दोनों ने 3.5 ओवर में 25 रन जोड़े. फिरोजा के 10 रन बनाकर आउट होने के बाद मुनीबा अली ने सिदरा अमीन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े. ये साझेदारी मुनीबा के आउट होने के चलते टूटी.
मुनीबा 34 गेंदों में 45 रन बनाकर चमकीं
बाएं हाथ की बल्लेबाज मुनीबा अली ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाए. मुनीबा ने ये इनिंग 132 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेली. 44 मिनट तक क्रीज पर बिताने के दौरान खेली अपनी पारी में मुनीबा ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए. मुनीबा ने अपनी इनिंग से जो बुनियाद रखी उसके आगे आने वाले बल्लेबाजों के लिए स्कोर बोर्ड पर एक बड़ा रन लगाने का रास्ता खोल दिया. इसका फायदा भी आगे आने वाली पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाजों ने उठाया.
पश्चिम एशिया संघर्ष लंबा खिंचा तो क्या होगा? इस रिपोर्ट ने जताई ऐसी आशंका
Supreme Court of India ने 51 निजी अस्पतालों को अवमानना नोटिस जारी किया
सोनू सूद फिर बने ‘रियल लाइफ हीरो’ की मिसाल, दुबई में फंसे लोगों की करेंगे मदद; कहा- हमसे संपर्क करें
क्या भारत से मिली सीख आई काम?: एलेन ने 33 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने पर कही यह बात
चीन ने अपना रक्षा बजट क्यों बढ़ाया? पड़ोसी देशों के लिए बढ़ रही चुनौती, जानिए सबकुछ
क्या शुरू होने जा रहा है ‘निशांत युग’? जदयू में एंट्री से पहले जानें निशांत कुमार से जुड़ी खास बातें
बिहार की सियासत में हलचल: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें, CM पद के लिए 5 दावेदार