दुबई में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर पाकिस्तानी मीडिया ने उठाए सवाल
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया. भारत की इस शानदार जीत की चर्चा दुनिया भर में हो रही है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मेजबान पाकिस्तान था, लेकिन भारत ने अपने सारे मैच दुबई में खेले हैं. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल की बात करें तो भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराते हुए विजेता का ताज पहना. इसको मिलाकर भारत के पास अब तीन चैंपियंस ट्रॉफी हो गई हैं, जबकि पाकिस्तान के पास महज एक चैंपियंस ट्रॉफी है. पाकिस्तानी मीडिया अब कह रही है कि एक मैदान पर सारे मैच खेलने से ये तो होना ही था.
भारत की इस जीत को पाकिस्तान की मीडिया को जोरों की मिर्ची लगी है और अपनी बौखलाहट मिटाने के लिए भारत की जीत के पीछे मैदान को बता रहा है. जहां पूरी दुनिया टीम इंडिया के परफॉर्मेंस की तारीफ कर रही है, वहीं ये बात पाक मीडिया से बर्दाश्त नहीं हुई है. पाकिस्तान के अखबार ने लिखा है कि टीम इंडिया को एक ही पिच पर सारे मैच खेलने का फायदा मिला है.
टीम परफॉर्मेंस को नीचा दिखाने की कोशिश
पाकिस्तानी अखबार ने पिच और मैदान को फायदेमंद बता, टीम के परफॉर्मेंस को नीचा दिखाने की कोशिश की है. ऐसा सिर्फ मीडिया द्वारा ही नहीं किया गया है, भारत की जीत के समय PCB का कोई बड़ा अधिकारी भी वहां मौजूद नहीं था. शोएब अख्तर ने फाइनल के प्रजेंटेशन सेरेमनी से PCB चेयरमैन या किसी और अधिकारी के गायब होने पर सवाल उठाए हैं.
पाकिस्तान से छीना खिताब
2017 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान ने जीती थी और अब भारत ने ये खिताब उससे छीन लिया है. साथ ही इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान 6 विकेट से बुरी तरह हराया. इसके अलावा भारत की वजह से पाकिस्तान फुल मेजबानी नहीं कर पाया, क्योंकि भारतीय टीम ने अपने सारे मैच दुबई में खेले.
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ
विदिशा के डायल 112 हीरोज : सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला
आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, छात्रवृत्ति के लिए ₹15 करोड़ मंजूर
पांच राज्यों के चुनाव से पहले विपक्ष की नई रणनीति, CEC के खिलाफ योजना?