फ्लाइट में यात्रियों ने किया सचिन तेंदुलकर का स्वागत
पिछले 30 सालों में जब क्रिकेट के मैदान पर सचिन, सचिन नाम की गूंज सुनाई देती थी। सचिन तेंदुलकर के मैदान पर कदम रखते ही पूरे जोश के साथ उनका स्वागत करते थे। हर तरफ उन्हीं के नाम की गूंज सुनाई देती थी। हालांकि एक बार ऐसा फिर हुआ। जब क्रिकेट के भगवान सचिन ने एक फ्लाइट के गेट से एंट्री ली।दरअसल, हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें फैंस सचिन, सचिन के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सचिन फ्लाइट के गेट से एंट्री ले रहे हैं, उसी समय फैंस उनके नाम के नारे लागने लगते हैं। प्यार और सम्मान देखकर सचिन ने लोगों को धन्यवाद दिया और हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। सचिन के संन्यास लेने के वर्षों बाद भी इस घटना ने क्रिकेट फैंस की यादों को ताज कर दिया।गौरतलब हो कि सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में पहली बार कश्मीर का दौरा किया और प्रकृति की गोद में कुछ वक्त बिताया था। वह अपने परिवार के साथ वहां गए थे। वहां सचिन ने श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर चारसू में एक बल्ला बनाने वाली फैक्ट्री में रूके और श्रमिकों से बात की थी। तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार के साथ इस यात्रा का एक वीडियो शेयर किया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव