पेटीएम ने एम दामोदरन की अगुवाई में बनाई ग्रुप एडवाइजरी कमेटी
नई दिल्ली । पेटीएम का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने अपनी सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर की गई कार्रवाई के बीच सेबी के पूर्व चेयरमैन एम दामोदरन की अध्यक्षता में एक ग्रुप एडवाइजरी कमिटी का गठन करने की घोषणा की। वन97 कम्युनिकेशंस ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि यह कमेटी रेगुलेटरी मामलों पर कंपनी को सलाह देगी।सेबी के पूर्व प्रमुख दामोदरन इस समिति के प्रमुख बनाए गए हैं। इसमें इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष एमएम चितले और आंध्रा बैंक के पूर्व चेयरमैम और मैनेजिंग डायरेक्टर आर रामचंद्रन भी शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि ग्रुप एडवाइजरी कमेटी निदेशक मंडल के साथ मिलकर काम करेगी और जरूरत होने पर अतिरिक्त सदस्यों को शामिल करने का फैसला करेगी। इस समिति की स्थापना ऐसे समय में हुई है जब पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा के स्वामित्व वाला पेटीएम पेमेंट्स बैंक आरबीआई की जांच के दायरे में आ गया है। रिजर्व बैंक ने 31 जनवरी को एक निर्देश में पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी के बाद ग्राहक अकाउंट्स, वॉलेट, फास्टैग और अन्य इंस्ट्रूमेंट में जमा या टॉप-अप स्वीकार करना बंद करने को कहा था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव