धोखेबाज दोस्त! ऑनलाइन लूट का प्लान बनाया, चाकू की नोक पर वारदात को दिया अंजाम
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दो दिन पहले डोंगरगढ़ के करवारी बांस डिपो के पास एक युवक का रास्ता रोक कर चाकू की नोक पर फोन-पे से 80 हजार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराने, 8 हजार नकदी व सोने-चांदी के जेवारत लूटने का मामला सामने आया था। पुलिस मामले में लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित का दोस्त ही अपने साथी से लूट करने का मास्टर माइंड निकला है।
डोंगरगढ़ के करवारी बांस डिपो मैदान में हुई थी वारदात
पुलिस के अनुसार असगर खान पिता लियाकत अली निवासी अम्बेडकर वार्ड आई रमा नगर डोंगरगढ़ ने 20 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। वह रात्रि करीब पौने 9 बजे घर जा रहा था। ग्राम करवारी के बांस डिपो मैदान के पास दो अनजान व्यक्तियों ने उसके गले में चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी देकर सोने की चैन, सोने की अंगूठी, चांदी की अंगूठी, चांदी का कड़ा व नकदी रकम 8000 लूट लिया। इसके अलावा मोबाइल व फोन पे के माध्यम से 80 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करा लिया।
गैस की भारी कमी से प्रभावित हो रही होटल इंडस्ट्री
नई स्मार्ट तकनीक से कम होगा बिजली बिल, जानिए कैसे काम करती है
Bhopal–Indore में बिना नए मास्टर प्लान के बढ़ीं जमीन-मकानों की कीमतें
Bhopal में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े
होली के बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, एक दर्जन कलेक्टरों के तबादले तय
IPL 2026 का शेड्यूल कब आएगा? BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट
सरकार ने लोकसभा से मांगी ₹2.81 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च की अनुमति
सीएम की घोषणा के बाद भी अटकी कर्मचारियों की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 महीने में ड्राफ्ट नहीं