पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स के जल्द ठीक होने की कामना की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। चार्ल्स तृतीय कैंसर से पीड़ित पाए गए हैं। लंदन स्थित ब्रिटेन के शाही परिवार के आधिकारिक निवास बकिंघम पैलेस ने सोमवार को एक बयान जारी कर किंग चार्ल्स के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी। किंग चार्ल्स को शरीर के किस हिस्से में कैंसर हुआ है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किए पोस्ट में लिखा 'मैं, भारत के लोगों के साथ किंग चार्ल्स तृतीय के जल्द ठीक होने और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।' बकिंघम पैलेस द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि 75 वर्षीय राजा चार्ल्स को कैंसर है और उनका इलाज शुरू हो गया है। किंग चार्ल्स की सभी पब्लिक मीटिंग्स को टाल दिया गया है। पिछले महीने ही किंग चार्ल्स का प्रोस्टेट का ऑपरेश हुआ था। जांच के दौरान उनके शरीर में किसी अन्य बीमारी के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद और जांच कराई गईं तो कैंसर की पुष्टि हुई।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव