पाकिस्तान में प्रदूषण का कहर, एक्यूआई 1000 पार
लाहौर । पाकिस्तान में वायु प्रदूषण से जीना मुश्किल हो रहा है। लाहौर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 1000 पार हो गया है। सरकारी अधिकारियों ने लाहौर के प्राइमरी स्कूलों को एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया है। अधिकारियों ने कहा है कि वह बच्चों को खतरनाक माने जाने वाले स्तर से कई गुना अधिक प्रदूषण के संपर्क में आने से बचाना चाहते हैं। कई दिनों से लाहौर की 14 मिलियन आबादी स्मॉग से घिरी हुई है। यह प्रदूषण निम्न-श्रेणी के डीजल धुएं, मौसमी पराली जलने से निकलने वाले धुएं और सर्दियों की ठंडक के कारण होने वाले कोहरे और प्रदूषकों का मिश्रण है। आंकड़ों के अनुसार, एयर क्वालिटी इंडेक्स शनिवार को 1,000 से अधिक हो गया, जो खतरनाक माने जाने वाले 300 के स्तर से काफी ऊपर है। पंजाब सरकार ने भी रविवार को 1,000 से अधिक की संख्या दर्ज की, जिसे उसने अभूतपूर्व माना। लाहौर के वरिष्ठ पर्यावरण संरक्षण अधिकारी जहांगीर अनवर ने बताया, अगले छह दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान से पता चलता है कि हवा का पैटर्न वैसा ही रहेगा। इसलिए हम लाहौर में सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालयों को एक सप्ताह के लिए बंद कर रहे हैं।
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 4 लोगों की मौत, कई घायल
‘न होगी कथा, न लगेगा दिव्य दरबार’, साधना में लीन होने जा रहे बाबा बागेश्वर
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
जशपुर में बस पलटने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, कई यात्री घायल
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
United States ने दी 30 दिन की छूट, युद्ध के बीच India खरीद सकेगा Russia से तेल
आमिर की भविष्यवाणी फिर गलत होने पर किसने कहा ऐसा? दिग्गज का तंज- भीख मांगकर नहीं जीते जाते खिताब
बसपा का ‘लखनऊ चलो’ अभियान, 15 मार्च को कांशीराम जयंती पर होगी बड़ी रैली