शिवराज के खिलाफ प्रताप भानु शर्मा तो सिंधिया को चुनौती देंगे यादवेंद्र
नई दिल्ली। बुधवार देर रात कांग्रेस ने 14 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की इस 8वीं सूची के अनुसार मध्य प्रदेश के विदिशा से प्रताप भानु शर्मा और गुना से राव यादवेन्द्र सिंह का है। शर्मा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और यादवेंद्र सिंह केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनौती देंगे। चौहान दो दशक बाद लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं तो सिंधिया भाजपा की तरफ से पहली बार गुना से लोकसभा उम्मीदवार हैं। इससे पहले वह गुना से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते थे, लेकिन चार साल पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। कांग्रेस की सूची में झारखंड से तीन, मध्य प्रदेश से तीन, तेलंगाना से चार और उत्तर प्रदेश से चार उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
बता दें कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 208 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले उसने सात अलग-अलग सूची जारी करके कुल 194 उम्मीदवार घोषित किए थे। देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। लोकसभा के 543 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता 10।5 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतगणना चार जून को होगी। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की 8वीं सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से डॉली शर्मा, सीतापुर से नकुल दुबे, महाराजगंज से वीरेंद्र चौधरी और बुलंदशहर से शिवराम वाल्मीकि को टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश के दामोह से तरवर सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने झारखंड के खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत और हजारीबाग से जयप्रकाश पटेल को उम्मीदवार बनाया है। जयप्रकाश पटेल पिछले दिनों भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। तेलंगाना के आदिलाबाद से सुगन कुमारी चेलीमाला, निजामाबाद से टी। जीवन रेड्डी, मेडक से नीलम मधु और भोंगीर से सी किरण कुमार रेड्डी को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है।
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर