फिल्म द ब्लफ की शूटिंग में व्यस्त है प्रियंका चोपड़ा
मुंबई । ऑस्ट्रेलिया में अपनी अपकमिंग फिल्म द ब्लफ की शूटिंग में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा व्यस्त है। शूटिंग के दौरान प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी सेट पर पहुंचीं। मधु ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें द ब्लफ की दुनिया की झलक दिखाई गई है।
इसमें कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतन नायडू भी हैं। द ब्लफ 19वीं शताब्दी के कैरेबियाई द्वीप की एक महिला समुद्री डाकू की कहानी पर आधारित है जिसका किरदार प्रियंका निभा रही है। वह अपने परिवार की रक्षा करती है। प्रियंका ने हाल ही में फिल्म के सेट से एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें एक पुरानी बंदूक दिखाई दे रही है। इस बीच एक्ट्रेस ने सलमान खान और अक्षय कुमार की सह-अभिनीत अपनी फिल्म मुझसे शादी करोगे के 20 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया। उन्होंने इसके लिए फिल्म की एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए शेयर की। डेविड धवन द्वारा निर्देशित ‘मुझसे शादी करोगे’ 2004 में रिलीज हुई एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इसमें सलमान द्वारा निभाए गए समीर, प्रियंका द्वारा निभाए गए रानी और अक्षय कुमार द्वारा निभाए गए सनी के किरदार को लेकर एक मजेदार लव ट्रायंगल को दिखाया गया था। फिल्म कॉमेडी और रोमांस के अलावा कई तरह से दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी थी। प्रियंका के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद एक्टिंग में उनकी एंट्री हुई थी।
साल 2002 में साउथ सुपरस्टार विजय दलपति की तमिल फिल्म थमिजहन में उन्होंने काम किया। साल 2003 में बॉलीवुड में एंट्री ली। वह सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई में दिखीं। इसके बाद अंदाज, प्लान, किस्मत, असंभव, मुझसे शादी करोगी, ऐतराज, सलाम-ए-इश्क, बिग ब्रदर, द्रोणा, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, लव स्टोरी 2050, फैशन, डॉन 2, बर्फी, अग्निपथ, तेरी मेरी कहानी, जंजीर, कृष 3, बाजीराव-मस्तानी, गुंडे, मेरी कॉम, दिल धड़कने दो जैसी फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में प्रियंका के निभाए किरदारों ने उन्हें एक अलग मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया।
घरों की बाड़ी बनी महिलाओं की तरक्की की राह
वन तस्करों पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जप्त
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली शामबती बघेल की जिंदगी
कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम
महिला नेतृत्व की मिसाल : संकुल शैक्षिक समन्वयक के रूप में अलका चौहथा निभा रहीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
पोल निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बनीं सेमरिहा की फूलमती सिंह
ईरान-इजराइल संघर्ष का असर: उज्जैन के 1000 होटल-रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर की किल्लत, 25 दिन में संकट
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा
सफलता के लिये समय का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक : महानिदेशक डॉ. कोठारी
निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ नियत समय अवधि में पूर्ण करें : मंत्री सिलावट