सीएम आतिशी को पीडब्ल्यूडी ने अलॉट किया आवास
नई दिल्ली। दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास को लेकर चल रहे विवाद का अब अंत होते दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को दिल्ली के लोक निर्माण विभाग ने अधिकारिक रुप से सिविल लाइंस स्थित 6 फ्लैग स्टाफ रोड बंगले को मुख्यमंत्री आतिशी को अलॉट कर दिया है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कुछ ही दिनों पहले 6 फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को खाली किया था और लुटियंस दिल्ली में एक नये आवास पर रहने चले गए थे। जानकारी के मुताबिक, सीएम आतिशी ने सोमवार को रहना शुरू कर दिया था। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री आतिशी से बंगले को जबरन खाली कराया गया था। आतिशी का सामान भी सीएम आवास से बाहर निकाल दिया गया है। पार्टी ने इस पूरे विवाद के बीच सीएम आतिशी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कमरे में फैले हुए सामान के बीच काम करती हुई दिखाई दे रही थीं। आम आदमी पार्टी इस पूरे विवाद को लेकर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना पर निशाना साधा था। वहीं, दूसरी भाजपा ने दावा किया था कि बंगले को नये आवंटन के लिए अभी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंपा जाना बाकी है।
वेस्टइंडीज की बजाय इंग्लैंड टीम में जगह, क्या है बारबाडोस के इस खिलाड़ी की कहानी?
गांधी मेडिकल कॉलेज में रेडिएशन सुविधा ठप, 1500 से ज्यादा कैंसर मरीजों को बाहर इलाज की मजबूरी
पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
T20 वर्ल्ड कप में सैमसन की बातों से प्रभावित हुए इयान बिशप, बोले- सच्चे लीडर की तरह सोच
‘कांग्रेस के लोग बाबा को छल रहे हैं’, टीएस सिंहदेव के बयान पर विजय शर्मा का तंज
किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले—90% किसान कर्ज में डूबे
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 4 लोगों की मौत, कई घायल
‘न होगी कथा, न लगेगा दिव्य दरबार’, साधना में लीन होने जा रहे बाबा बागेश्वर
दमोह में खौफनाक वारदात, हथौड़े से सिर कुचलकर युवक की हत्या; नरभक्षी होने का आरोप