राकेश गुप्ता ने संभाला पुलिस कमिश्नर इन्दौर का पदभार
इन्दौर , 1999 बैच के आइपीएस अधिकारी राकेश गुप्ता ने इन्दौर शहर के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। राकेश गुप्ता इन्दौर के तीसरे पुलिस कमिश्नर है इसके पूर्व मकरंद देऊस्कर और हरिनारायण चारी मिश्र इन्दौर पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। चार्ज लेने राकेश गुप्ता आज सुबह कमिश्नर ऑफिस पहुंचे, उनके साथ पूर्व कमिश्नर मकरंद देउस्कर भी थे। मकरंद देउस्कर को प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ आईजी बनाया गया है। राकेश गुप्ता इसके पहले इंदौर में एसएसपी और डीआईजी भी रह चुके हैं। अब वे इंदौर पुलिस कमिश्नर का पद संभालेंगे। शहर के तीसरे पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता के अनुसार इन्दौर टीम में पुलिस अफसरों की कोई कमी नहीं है और वहीं थानों की संख्या कम है। यह पैट्रोलिंग के लिहाज से फायदेमंद है। ऐसे में फील्ड पर कर्मियों की संख्या बढ़ाते हुए क्राइम को कम करने का प्रयास किया जाएगा।
अमित शाह का हमला: तुष्टिकरण से नहीं होगा बंगाल का विकास, 8 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा राज्य
MP में जांच आयोगों की रिपोर्ट पर सुस्ती, 7 प्रतिवेदन अब तक विधानसभा में लंबित
यात्रीगण ध्यान दें! होली पर AI से कम होगा ट्रेनों का इंतजार, जानें कैसे मिलेगी राहत
बड़वानी में कृषि कैबिनेट पर सियासत तेज, उमंग सिंघार का बड़ा बयान
होलिका दहन आज या कल? जानिए सही तिथि, भद्रा काल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज