रणदीप हुड्डा-अंकिता लोखंडे की मूवी ने कमाए इतने करोड़
रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे की जोड़ी पहली बार फैंस को फिल्मी पर्दे पर देखने को मिली। भारतीय स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जिंदगी पर बनी इस बायोपिक में रणदीप हुड्डा ने वीर सावरकर का किरदार अदा किया था, जिसके लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की थी।
इस फिल्म की शुरुआत घरेलू बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी हुई थी, लेकिन सोमवार को अंकिता लोखंडे और रणदीप हुड्डा दोनों ने राहत भरी सांस ली है। स्वातंत्र्य वीर सावरकर ने चार दिनों में कितना बिजनेस किया है, चलिए देखते हैं।
स्वातंत्र्य वीर सावरकर की झोली में आए इतने करोड़
स्वातंत्र्य वीर सावरकर ने ओपनिंग डे 22 मार्च को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपए से शुरुआत की थी। वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई और मूवी ने शनिवार को लगभग 2.25 करोड़ तक कमा लिए। हालांकि, रविवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई और मूवी महज 2.7 करोड़ तक का ही बिजनेस कर पाई।
मडगांव एक्सप्रेस की तरह ही 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को भी डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर सोमवार का पूरा फायदा मिला। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकिता लोखंडे और रणदीप हुड्डा स्टारर इस फिल्म ने मंडे को करीबन 2.26 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर डाला है।
दुनियाभर में स्वातंत्र्य वीर सावरकर ने कमाए इतने करोड़
इंडिया में चार दिनों के अंदर रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे स्टारर 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल 8.25 करोड़ की कमाई कर ली है। अब फिल्म का मंगल भारी होता है या फिर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार बनी रहती है, ये तो आज का कलेक्शन सामने आने के बाद पता लगेगा।
आपको बता दें कि इंडिया में अपनी रफ्तार बढ़ाने वाली स्वातंत्र्य वीर सावरकर का दुनियाभर में बुरा हाल है, चार दिनों के अन्दर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड महज 7.9 करोड़ तक का बिजनेस किया है।
मैदान में हार, अब जेब पर मार?: पाकिस्तान पर आइसलैंड की चुटकी, कहा- इससे अच्छा टी20 विश्वकप का बहिष्कार कर देते
PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक
क्या मंडे टेस्ट में पास हुई ‘द केरल स्टोरी 2’? ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की सुस्त हुई रफ्तार; जानें कलेक्शन
अल्लू अर्जुन के भाई के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का मेला, एक्टर रामचरण से लेकर डायरेक्टर एटली तक आए नजर
मध्य प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने युद्ध के चलते रद्द की फ्लाइटें
'उस रात मैं और विजय एक होकर नाचे', रश्मिका ने साझा की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें; देवर और परिवार संग जमकर नाचीं
बीजेपी का आरोप: दिल्ली के साथ धोखा, पंजाब में एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया
यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: बस-कार टक्कर में 6 की मौत, गाड़ी का पिछला हिस्सा चकनाचूर