दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म....
अहरौरा (मीरजापुर)। क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता ने विगत सात मई को बच्चे को जन्म दिया। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को मां व बच्चे का डीएनए सैंपल लिया। सीओ आपरेशन मुनींद्र पाल ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में पीड़िता, आरोपित व बच्चे यानी तीनों का डीएनए टेस्ट करवाया जा रहा है।
बीते 12 फरवरी को क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने आरोप लगाया था कि सोनभद्र सुकृत का आरोपित राजेश बिंद उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह पांच माह की गर्भवती हो गई।
पीड़िता की शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने मुकदमा दर्ज आरोपित राजेश बिंद को 13 फरवरी को जेल भेज दिया। वहीं पीड़िता को बाल संरक्षण गृह राबर्ट्सगंज सोनभद्र भेज दिया गया। सात मई को उसने स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया।
बताया गया कि डिलीवरी के बाद पीड़िता को उसके स्वजन को सौंप दिया गया। वहीं बच्चे के जन्म के बाद उसके डीएनए जांच के लिए पुलिस ने पीड़िता और उसके पुत्र को सीएचसी लाया जहां चिकित्सक ने ब्लड सैंपल निकालकर पुलिस को दिया।
इसे पुलिस ने फॉरेंसिंक लैब फाफामऊ प्रयागराज पहुंचा दिया। वहीं आरोपित का ब्लड सैंपल जेल से ही लैब भेज दिया गया।
"आरोपित राजेश बिंद के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज करके उसे पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। वर्तमान में आरोपित मीरजापुर जेल में ही है।" - अजय कुमार सेठ, प्रभारी निरीक्षक, अहरौरा।
"दुष्कर्म पीड़िता के मुकदमे के जांच के क्रम में तीनों का डीएनए टेस्ट जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपित से बच्चे का डीएनए मिला तो यह बच्चा उसी का माना जाएगा।" - मुनींद्र पाल, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन।
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर घमासान: अधिकृत प्रकोष्ठ संस्था को प्रभार न मिलने से विकास कार्य ठप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति