रवींद्र जडेजा का विवाद: ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने लगाए गंभीर आरोप
Ravindra Jadeja: ऑस्ट्रेलियन मीडिया लगातार भारतीय खिलाड़ियों को निशाने पर ले रही है. अब भारतीय ऑलराउंडर रवींन्द्र जडेजा कंगारू मीडिया का ताजा शिकार बने हैं. इससे पहले विराट कोहली की रिपोर्टर के साथ झड़प हुई थी. दरअसल वह रिपोर्टर विराट कोहली की फैमली फोटो क्लिक कर रहा था, जिसके बाद मामले में तूल पकड़ लिया. अब ऑस्ट्रेलिया की मीडिया ने रवींन्द्र जडेजा पर आरोप लगाया है कि मेलबर्न टेस्ट से पहले वह सवालों के जवाब अंग्रेजी के बजाय हिंदी में दे रहे हैं. रवींन्द्र जडेजा का हिंदी में सवालों का जवाब देना कंगारू मीडिया को नागवार गुजरा.
'रवींन्द्र जडेजा से रिपोर्टर ने अंग्रेजी में सवाल पूछा, लेकिन...'
चैनल-9 के मुताबिक, रवींन्द्र जडेजा से रिपोर्टर ने अंग्रेजी में सवाल पूछा, लेकिन भारतीय ऑलराउंडर ने हिंदी में जवाब दिया. दरअसल शनिवार को ट्रेनिंग सेशन के बाद रवींन्द्र जडेजा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का आरोप है कि भारतीय टीम ने मैनेजर में रवींन्द्र जडेजा को प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भेजा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सवालों के जवाब महज हिंदी में देना मुनासिब समझा. साथ ही ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने आरोप लगाया कि रवींन्द्र जडेजा टीम बस के लिए देरी से पहुंचे, जबकि उन्होंने विदेशी मीडिया के पत्रकारों के सवालों के जवाब देने से इंकार कर दिया.
'आप मुझसे बिना पूछे फोटो या वीडियो नहीं बना सकते...'
इससे पहले विराट कोहली और चैनल-9 के रिपोर्टर आमने-सामने हो गए थे. जिसके बाद विराट कोहली ने कहा था कि मैं अपने बच्चों के साथ हूं, मुझे एकांत की दरकार है. आप मुझसे बिना पूछे फोटो या वीडियो नहीं बना सकते. इतना कहने के बाद विराट कोहली बोलते-बोलते निकल गए. पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि अगर मैं अकेला हूं तो कोई बात नहीं... आप मेरी फोटो क्लिक करिए और वीडियो बनाईए, लेकिन अगर मैं अपनी फैमली के साथ हू तो वहां निजता का ख्याल रखना होगा, लेकिन क्या आपने मेरे से यहां पूछा?
एपस्टीन मामले में नया दावा, महिला ने किशोरावस्था में शोषण का लगाया आरोप
वेस्टइंडीज की बजाय इंग्लैंड टीम में जगह, क्या है बारबाडोस के इस खिलाड़ी की कहानी?
अक्षर पटेल का बड़ा बयान, कहा- भरोसा था आखिरी ओवर में पांच छक्के नहीं लगेंगे
गांधी मेडिकल कॉलेज में रेडिएशन सुविधा ठप, 1500 से ज्यादा कैंसर मरीजों को बाहर इलाज की मजबूरी
पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
T20 वर्ल्ड कप में सैमसन की बातों से प्रभावित हुए इयान बिशप, बोले- सच्चे लीडर की तरह सोच
‘कांग्रेस के लोग बाबा को छल रहे हैं’, टीएस सिंहदेव के बयान पर विजय शर्मा का तंज
किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले—90% किसान कर्ज में डूबे
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 4 लोगों की मौत, कई घायल