अफगानिस्तान को हराकर रोहित शर्मा ने की एमएस धोनी के रिकार्ड की बराबरी
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से पराजित कर टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम कर ली। वहीं रोहित शर्मा ने भी एक रिकार्ड बनाकर दिग्गज प्लेयर एमएस धोनी की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा लगातार दूसरे मैच में बल्ले से भले ही नाकाम रहे। वहीं 14 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उतरने वाले रोहित मोहाली के बाद इंदौर में भी खाता नहीं खोल पाए। हालांकि इस दौरान टीम लगातार मैच जीतने में सफल रही। बतौर कप्तान रोहित ने दिग्गज एमएस धोनी के एक रिकॉर्ड कर बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा की बतौर कप्तान 53 टी20 मैचों में यह 41वीं जीत है। दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी ने 72 टी20 मैचों में कप्तानी करते हुए भारत को 41 मैचों में जीत दिलाई है। जानकार बता रहे हैं कि रोहित बेंगलुरु में खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे टी20 मैच को जीतकर महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ सकते हैं।
इस तरह से रोहित 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे थे, यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के पहले प्लेयर बन गए हैं।
36 वर्षीय रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की यह 12वीं टी20 सीरीज जीत है। अब रोहित शर्मा सबसे ज्यादा टी20 सीरीज जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। हालांकि रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले ज्वॉइंट रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित 12वीं बार डक हुए। रोहित से पहले रवांडा के काबरे केविन कराकोज और आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन 12 बार शून्य पर पवेलियन लौट चुके हैं।
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज
Chhattisgarh के इन गांवों में 100 साल से नहीं हुआ होलिका दहन
CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिना अनुमति बने मैरिज गार्डन, होटलों के बेसमेंट में चल रहे किचन
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
एमपी में गेहूं MSP पर घमासान: ₹2700 प्रति क्विंटल की मांग ने पकड़ा जोर
Chhattisgarh में दंतेश्वरी मंदिर चोरी कांड का खुलासा
Chhattisgarh में धवईपानी-चिल्फी से सिमगा तक 4-लेन सड़क को हरी झंडी