शुभमन की बल्लेबाज़ी देख सचिन हुए कायल, मोहम्मद सिराज की भी जमकर तारीफ
नई दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल की जमकर सराहना की है और उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। गिल के नेतृत्व में भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। कप्तान के तौर पर गिल की यह पहली टेस्ट सीरीज थी जिसमें वह ना सिर्फ नेतृत्वकर्ता बल्कि बल्लेबाज के रूप में भी निखरने में सफल रहे।
इंग्लैंड के खिलाफ जमकर बोला गिल का बल्ला
गिल ने सीरीज के दौरान कुल 754 रन बनाए जिससे सचिन काफी प्रभावित हुए। मास्टर ब्लास्टर का कहना है कि गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करने के दौरान सोच में निरंतरता दिखाई और अच्छी गेंदों का सम्मान किया। गिल के पास एक द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। गावस्कर के नाम एक सीरीज में 774 रन बनाने का रिकॉर्ड है। हालांकि, कप्तान के तौर पर सर्वाधिक रन बनाने के मामले में गिल गावस्कर को पीछे छोड़ने में सफल रहे थे। अब किसी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तानों की सूची में वह सर डॉन ब्रैडमेन (810) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। गावस्कर ने इस दौरान 732 रन बनाए थे।
सचिन ने कहा, शुभमन ने पूरी सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की। वह ठहरा हुआ, व्यवस्थित और शांतचित्त दिखा। अच्छी बल्लेबाजी के लिए सोच में स्पष्टता और रणनीति होना जरूरी है। उसकी सोच में निरंतरता थी जो उसके फुटवर्क में नजर आई। वह काफी नियंत्रण में बल्लेबाजी कर रहा था। सबसे अहम बात यह थी कि उसने अच्छी गेंदों का सम्मान किया।
सचिन को पसंद आया सिराज का रवैया
सचिन ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की तारीफ करते हुए कहा, 'अविश्वसनीय। शानदार। मुझे उसका रवैया पसंद आया। वह पांच विकेट ले या एक भी नहीं, उसकी भाव भंगिमा समान रहती है।' मालूम हो कि सीरीज में पिछड़ने के बावजूद भारत ने सिराज के दम पर पांचवां टेस्ट मैच छह रन से जीता था जिस वजह से टीम सीरीज को बराबर करने में सफल रही थी।
Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
रायपुर ग्रामीण में खूनी होली, आरंग-खरोरा-बरबंदा में तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकूबाजी