शिमला : भूस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, अन्य मजदूर बाल-बाल बचे
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के अश्वनी खड्ड में भूस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान राकेश (31) पुत्र विलास राम बिहार और राजेश (40) पुत्र जोगेंद्र राम बिहार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में पांच अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए। हादसा छोटा शिमला थाना तहत अश्वनी खड्ड के मैहली-जुन्गा मार्ग पर पेश आई। पुलिस के मुताबिक क्रशर के पास पहाड़ी से बड़ी मात्रा में भूस्खलन हुआ और दो मंजिला शेड में रह रही लेबर इसकी जद में आ गई। रात करीब 1:00 बजे हुए इस भूस्खलन से क्रशर की साइट पर हड़कप मच गया।मलबे व पत्थरों की चपेट में आकर दो मजदूर दब गए। पांच अन्य मजदूरों ने भागकर जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य के लिए पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ और होम गार्ड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे में मृतकों के शवों को मलबे से बरामद किया। जिला प्रशासन ने मृतकों और घायलों को अंतरिम राहत प्रदान कर दी गई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव