शिवसेना यूबीटी ने कांग्रेस की नाराजगी को किया नजरअंदाज
मुंबई, महाराष्ट्र में (उद्धव ठाकरे गुट) वाली शिवसेना ने गठबंधन के साथी कांग्रेस की नाराजगी को नजरअंदाज करते हुए लोकसभा चुनाव के लिए अपने 17 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि सूची जारी होने के बाद गठबंधन में खटास आ सकती है।
महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने 17 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। शिव सेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए लिखा, ‘शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद और शिवसेना पार्टी प्रमुख श्री उद्धवजी ठाकरे के आदेश से, शिव सेना के 17 लोकसभा उम्मीदवारों की सूची आ गई है। शिवसेना यूबीटी ने सांगली संसदीय सीट से चंद्रहार पाटिल, बुलढाणा से नरेंद्र खेडेकर, यवतमाल वाशिम से संजय देशमुख, मावल सीट से संजोग वाघेरे पाटिल, हिंगोली से नागेश पाटिल आष्टीकर, संभाजीनगर से चंद्रकात खैरे, धारशीव से ओमराजे निंबालकर, शिर्डी से भाईसाहेब वाघचौरे, वाशिक से राजाभाऊ वाजे, रायगढ़ से अनंत गीते, सिंधुदुर्ग-रत्नागिरी से विनायक राउत, ठाणे से राजन विचारे, मुंबई-पूर्व से संजय दीना पाटिल, मुंबई दक्षिण से अरविंद सावंत, मुंबई पश्चिम सीट से अमोल कीर्तिकर और परभणी सीट से संजय जाधव को टिकट दिया है। शिवसेना यूबीटी ने कांग्रेस की नाराजगी को नजरअंदाज करते हुए सांगली सीट पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यहां विपक्षी महाविकास आघाड़ी गठबंधन में खटास पैदा हो सकती है।
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत