सोनिया बंसल अस्पताल में हुई भर्ती, सेहत को लेकर फैंस परेशान
पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस के सीजन 17' में नजर आ चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री सोनिया बंसल (Soniya Bansal) को लेकर खबर सामने आ रही हैं कि वह इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। इस खबर के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस को बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया ।
वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो
सोनिया बंसल (Soniya Bansal) को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। 'टाइम्स नाऊ' की रिपोर्ट के मुताबिक, वह 21 जुलाई को नेक्सा अवॉर्ड्स शो में शामिल हुई थीं । जहां उनकी तबीयत बिगड़ी और फौरन उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया । सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो दर्द से तड़पती नजर आ रही हैं ।
पैनिक अटैक का शिकार हैं सोनिया
रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस का पिछले 4 महीनों से पैनिक अटैक आ रहे हैं। काफी समय से सोनिया अपनी मेंटल हेल्थ से लड़ रही है। सोनिया अभी भी मेडिकल निगरानी में हैं।
सोनिया बंसल का एक्टिंग करियर
सोनिया बंसल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल से की थी। वह फिल्मफेयर और लैक्मे के लिए रैम्प पर जलवा बिखेर चुकी हैं। वह जी, टी-सीरीज और वीनस के साथ भी म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। सोनिया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'गेम 100 करोड़ का' से किया था। सोनिया बंसल हिंदी के साथ-साथ कई साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी फिल्मों में 'धीरा' और 'यस बॉस' शामिल हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव