भाजपा का दामन थाम सकती हैं सपा की विधायक पूजा
लखनऊ। भाजपा के विरोधी दलों को अब अपनी पार्टी राज नहीं आ रही हैं। उन्हे लगता है कि उनका राजनैतिक भविष्य अब सिर्फ भाजपा में ही है। शायद यही कारण है कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की चौखट पर कई नेताओं की कतार लगी हुई है। समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल भी भाजपा में इंटर होने के लिए प्रयास कर रहीं हैं। इसके लिए उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात भी कर ली है। बता दें कि पूजा पहले 2022 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही समाजवादी पार्टी में पूजा पाल शामिल हुई थीं। वहीं 2007 और 2012 में प्रयागराज की शहर पश्चिमी सीट से बीएसपी के टिकट पर पूजा पाल विधायक चुनी गई थीं। बता दें कि इन दिनों समाजवादी पार्टी में लगातार विरोध के सुर उठ रहे हैं। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज पांडेय की तल्खियां नजर सामने आई थीं। बता दे कि वर्तमान समय में कौशांबी जिले की चायल सीट से पूजा पाल विधायक हैं। प्रयागराज शहर के धूमनगंज इलाके में पूजा पाल रहती हैं।
सपा मुखिया अखिलेश यादव आज प्रयागराज पहुंच रहे हैं। उनके प्रयागराज पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही पूजा पाल ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य से मुलाकात की है।
सपा के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की कथित रूप से माफिया अतीक अहमद की कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक फोटो लगाकर ट्वीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। कर्नलगंज के एसीपी राजीव यादव ने बताया कि सपा नेता संदीप यादव की तहरीर पर थाना जार्जटाउन में बुधवार को मनोज श्रीवास्तव नामक व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और आईटी कानून की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव