बॉक्स ऑफिस पर छाया 'सुपरमैन', 'मालिक' और 'आंखों की गुस्ताखियां' को पछाड़ा
मुंबई : इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई हैं। कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही हैं तो कुछ फिल्में औसत से भी कम कमाई कर रही हैं। देखा जाए तो हॉलीवुड की फिल्में बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शनिवार का दिन सभी फिल्मों के लिए कैसा रहा?
मालिक
दर्शक अक्सर राजकुमार राव की फिल्मों को प्यार देते हैं लेकिन उनकी नई फिल्म 'मालिक' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पा रही है। ओपनिंग डे पर औसत से कम शुरुआत करते हुए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने 5.25 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह से मालिक का अब तक टोटल कलेक्शन नौ करोड़ रुपये हो गया है। 11 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म में मानुषी छिल्लर अहम किरदार में हैं।
आंखों की गुस्ताखियां
शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ओपनिंग डे पर फिल्म की शुरुआत काफी खराब रही। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 30 लाख का कारोबार किया। दूसरे दिन फिल्म वीकएंड का फायदा नहीं उठा सकी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 43 लाख रुपये रही। इस तरह से फिल्म ने अब तक टोटल 73 लाख रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म में विक्रांत मैसी अहम किरदार में हैं।
सुपरमैन
पिछले कई दिनों से भारत में बॉलीवुड फिल्मों के मुकाबले हॉलीवुड फिल्में ज्यादा चल रही हैं। ऐसा ही फिल्म 'सुपरमैन' के साथ भी हुआ है। फिल्म ने पहले दिन भारत में सात करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। दूसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने 9.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 16.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म भी 11 जुलाई को रिलीज हुई थी।
मेट्रो इन दिनों
मल्टी स्टारर फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' ने वीकएंड पर एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पहले हफ्ते में फिल्म ने 26.85 करोड़ रुपये कमा लिए। दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई 2.35 करोड़ रुपये रही। दूसरे शनिवार को फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 33.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म चार जुलाई को रिलीज हुई थी।
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ
हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। भारत में 4 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पहले हफ्ते में फिल्म ने 55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 2.9 करोड़ का कारोबार किया। इसके बाद शनिवार को फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। इस तरह से फिल्म ने 65.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा
अजित पवार विमान हादसा: CID ने तेज की जांच, VSR कंपनी अधिकारियों से पूछताछ
T. S. Singh Deo का तंज—‘जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी’
डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
66 साल के हुए शिवराज सिंह चौहान, परिवार संग मनाया जन्मदिन; लिए पांच संकल्प