साथ दें, वर्ना मोदी के गुलाम हो जाएंगे: मल्लिकार्जुन खडग़े
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड और ओडिशा के बाद ये उनका तीसरा कार्यकर्ता सम्मेलन है। खडग़े ने कहा कि पिछले 21 दिन से भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है। राहुल गांधी जी इस यात्रा में न्याय के 5 स्तंभ लेकर निकले हैं। वे जनता के हक के लिए लड़ रहे हैं। हर कांग्रेस कार्यकर्ता में जोश आना चाहिए कि यह लड़ाई किसी एक के लिए नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा के लिए है। अगर आप इस लड़ाई में कांग्रेस का साथ नहीं देंगे तो मोदी के गुलाम हो जाएंगे।
खडग़े ने कहा कि आज हर अखबार में मोदी की गारंटी लिखा रहता है। मोदी जी की गांरटी थी- हर साल 2 करोड़ नौकरियां, लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपए, लेकिन मोदी ने कुछ भी नहीं दिया। पीएम मोदी ने सिर्फ युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को धोखा देने का काम किया। जबकि कांग्रेस ने जो भी वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया। उन्होंने कहा कि आज देश के सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं। पीएम मोदी नौकरियां इसलिए नहीं दे रहे हैं, क्योंकि इसमें आरक्षण से एससी, एसटी और ओबीसी के लोग आएंगे। मोदी जी का नारा था- सबका साथ, सबका विकास लेकिन उन्होंने सबका सत्यानाश कर दिया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव