‘कंपकंपी’ का टीज़र रिलीज, डर से ज्यादा हंसी का धमाका
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फिल्में खूब बन रही है। जल्द ही दर्शकों को इसी जॉनर की एक फिल्म ‘कंपकंपी’ भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म में श्रेयस तलपदे और तुषार कपूर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म का जो टीजर रिलीज हुआ, उसमें वैंपायर की झलक मिलती है, साथ ही कुछ लोगों का आत्मा से सामना होता है। हॉरर के रंग में रंगी इस फिल्म में कॉमेडी भरपूर है, यह बात टीजर की चंद सीन्स में ही पता चलती है।
आत्माओं से संपर्क करते हैं श्रेयस तलपदे
टीजर की शुरुआत में कुछ लोगों के साथ मिलकर ओइजा बोर्ड पर श्रेयस तलपदे का किरदार आत्माओं से संपर्क करने की कोशिश करता है। इसी वजह से आगे चलकर सभी लोग मुश्किल में पड़ जाते हैं। श्रेयस के अलावा फिल्म में तुषार कपूर भी हैं। श्रेयस और तुषार मिलकर कॉमेडी का तड़का फिल्म में लगा रहे हैं।
फिल्म की टैगलाइन है फनी
फिल्म ‘कंपकंपी’ के साथ एक टैगलाइन लिखी है, ‘आत्मा जी दर्शन दो ना।’ फिल्म के टीजर में भी जब-तब आत्मा के होने का अहसास होता है। इस फिल्म को संगीत सिवन ने निर्देशित किया है। टीजर रिलीज के साथ संगीत सिवन को भी याद किया गया है, पिछले साल उनका निधन हो गया था।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
श्रेयस तलपदे और तुषार कपूर की फिल्म ‘कंपकंपी’ 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में तुषार और श्रेयस के अलावा भी एक बड़ी स्टार कास्ट मौजूद है। फिल्म में सोनिया राठी, वरुण पांडे जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
डीएनए जांच न होने से हत्या साबित नहीं, बिलासपुर हाई कोर्ट ने तीन आरोपियों को किया बरी
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल: बैटिंग बनाम बॉलिंग की जंग में कौन मारेगा बाजी?
अहमदाबाद में अग्निपरीक्षा: फाइनल से पहले सैंटनर का ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जैसा अंदाज, क्या भारत के साथ माइंड गेम?
धरने के दूसरे दिन ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, बोलीं- ज्यादा दबाव डाला तो गिरा दूंगी सरकार
खारकीव में रूसी मिसाइल हमला, रिहायशी इमारत तबाह; 7 लोगों की मौत
सेना के ट्रक और निजी कार की जोरदार टक्कर, हवलदार की मौके पर मौत
UPSC रिजल्ट में 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह, किसका हुआ चयन? सोशल मीडिया पर बहस
पीएम की ब्रिगेड मैदान रैली से पहले भूमि पूजन, BJP बोली—ममता सरकार से बदलाव चाहते लोग