यूपी में तापमान बढ़ने का क्रम जारी, लू चलने की सम्भावना बढ़ी
लखनऊ । यूपी में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिको के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और सितम ढायेगी। प्रदेश के कई हिस्सों में तीन से चार दिनों में तेज लू चलने की सम्भावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों तक 36 से अधिक जिलों में दिन व रात के तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी। राज्य के अधिकतर हिस्सों में लू की भी चेतावनी जारी की गई है। अभी बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। लेकिन कई जगह पर आंधी के साथ हल्की बौछार पड़ने की सम्भावना है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चार-पांच दिनों से यूपी के ज्यादातर इलाकों में दिन का पारा 40 से अधिक बना हुआ है। रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है।
शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला
बड़वानी पुनर्वास अधूरा: सरदार सरोवर विस्थापित छोटे बड़दा में पानी के लिए जूझ रहे
समाजवादी पार्टी की नजर दलित वोट बैंक पर, 15 मार्च को सभी जिलों में मनाएगी कांशीराम जयंती
ईरान संकट के बीच खाड़ी की 8 उड़ानें बहाल, कैबिनेट मंत्री बोले- प्रदेशवासी सुरक्षित
राज्यसभा में तेजस्वी नहीं, राजद में दोनों संभावित नामों पर चर्चा तेज़
सोमवार देर रात जली होली, कई जगह आज भी दहन; चंद्रग्रहण के चलते कल खेलेंगे रंग
Chhattisgarh हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रेम संबंध टूटना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं
उत्तराखंड में मौसम अलर्ट: होली के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना