सिद्धांत की खो गए हम कहां को बेशुमार प्यार
मुंबई । बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म खो गए हम कहां को फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है। फिल्म में उनके कैरेक्टर को काफी पसंद किया जा रहा है। खो गए हम कहां से पहले उन्होंने गली बॉय, बंटी और बबली 2, फोन भूत और गहराइयां जैसी मूवीज में देखा गया है। खो गए हम कहां की रिलीज के बाद सिद्धांत ने गहराइयां फिल्म को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे इस फिल्म के बाद उन्हें धोखेबाज का टैग दे दिया गया था। सिद्धांत बताते हैं कि गहराइयां फिल्म में उनके रोल को खूब पसंद किया गया। लोगों ने उनके कैरेक्टर की तारीफ भी की। पर इस फिल्म के बाद उन्हें धोखेबाज भी कहा गया। उन्होंने कहा- मैंने एक महीने तक गहरइयां की शूटिंग की। इस दौरान मेरे आस-पास मौजूद लोगों ने महसूस किया कि मैं एक अलग व्यक्ति बन गया हूं। मैं जिस तरह से चलता-फिरता था, उठना-बैठना और खाना-पीना सब अलग हो गया था। मैं बदल रहा था और मेरे अंदर आए बदलावों का मुझे ही पता नहीं चला। लोगों ने मुझसे कहना शुरू किया कि मैं अलग इंसान बन रहा हूं। पर मुझे यकीन था कि जैसे ही फिल्म की शूटिंग खत्म होगी और फिल्म रिलीज होगी, मेरे कैरेक्टर से कई अच्छी चीजें सीखने को मिलेंगी। सिद्धांत कहते हैं कि मैं हमेशा उन लोगों के लिए सहानभूति रखता हूं, जिनके साथ मैं उठता-बैठता हूं। मैं खुले मिजाज का इंसान हूं। मैं उनके प्रति ज्यादा सहानभूति रखता हूं, जो मुझे लेकर गलत सोचते हैं। मैंने कभी लोगों के निगेटिव कमेंट्स को गंभीरता से नहीं लिया। गली बॉय के बाद बहुत से लोगों ने सोचा कि मैं एक रैपर हूं। गहराइयां के बाद बहुत से लोगों ने सोचा कि मैं धोखेबाज और जहरीला व्यक्ति हूं। मैंने अपने हर किरदार को ठीक उसी तरह निभाया है, जिस तरह निभाना चाहिए। मैंने अपने कैरेक्टर के साथ कभी छेड़छाड़ नहीं की।
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज
Chhattisgarh के इन गांवों में 100 साल से नहीं हुआ होलिका दहन
CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिना अनुमति बने मैरिज गार्डन, होटलों के बेसमेंट में चल रहे किचन
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
एमपी में गेहूं MSP पर घमासान: ₹2700 प्रति क्विंटल की मांग ने पकड़ा जोर
Chhattisgarh में दंतेश्वरी मंदिर चोरी कांड का खुलासा
Chhattisgarh में धवईपानी-चिल्फी से सिमगा तक 4-लेन सड़क को हरी झंडी