बिग बॉस के इस खास शख्स ने बनाया मनारा चोपड़ा का बर्थडे स्पेशल.....
नई दिल्ली। बिग बॉस रनर-अप मनारा चोपड़ा 29 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के लिए इस बार जन्मदिन बेहद खास हो गया। मनारा चोपड़ा को उनके फेवरेट शख्स से मिलने का मौका मिला, जिन्होंने बिग बॉस 17 के दौरान खूब सपोर्ट किया था।
मनारा चोपड़ा, बिग बॉस 17 की पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में गिनी जाती हैं। शो खत्म होने के बाद भी फैंस उनसे जुड़ी हर अपडेट पर नजर बनाए रखते हैं। हाल ही में उनका होली वीडियो खूब वायरल हुआ था। वहीं, अब बर्थडे सेलिब्रेशन चर्चा बटोर रहा है।
मनारा का फेवरेट बिग बॉस पर्सन
मनारा चोपड़ा गुरुवार की रात रवीना टंडन की फिल्म पटना शुक्ला के प्रीमियर पर पहुंचीं। जहां बिग बॉस 17 के कुछ और कंटेस्टेंट्स भी पहुंचे थे। इस दौरान मनारा चोपड़ा को लंबे वक्त बाद अपने फेवरेट बिग बॉस पर्सन से मिलने का मौका मिला। जिनके साथ एक्ट्रेस ने अपनी फोटो भी शेयर की है और खुशी जाहिर करते हुए एक नोट भी लिखा।
किससे हुए मनारा की मुलाकात ?
मनारा चोपड़ा को अपने 33वें बर्थडे पर बिग बॉस होस्ट सलमान खान से मिलने का मौका मिला। शो के दौरान सलमान खान अक्सर एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हुए नजर आए थे। ऐसे में जन्मदिन पर उनसे मिलकर मनारा चोपड़ा सातवें आसमान पर पहुंच गईं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है।
मनारा ने की सलमान की तारीफ
मनारा चोपड़ा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "ये सच में मेरे बर्थडे की अच्छी शुरुआत है, अपने सबसे फेवरेट शख्स सलमान खान से मिलने का मौका मिला। जब भी मैं सर से मिलती हूं, मेरे पास शब्द नहीं होते और मैं हमेशा उनके मेंटरशिप में अच्छी स्टूडेंट बनने की कोशिश करती हूं।"
अरबाज को दी सराहना
पटना शुक्ला को प्रोडक्शन अरबाज खान ने किया है। ऐसे में मनारा को उनसे भी मिलने का मौका मिला। अरबाज की तारीफ करते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मुझे ये भी कहना होगा कि मैं सर से पटना शुक्ला की स्क्रीनिंग पर मिली थी, जो एक अद्भुत कोर्टरूम ड्रामा, दिलचस्प, अविश्वसनीय सिनेमा है। मैं चाहूंगी कि आपमें से हर कोई इसे देखे। रवीना टंडन, सतीश कौशिक, मानव विज, चंदन रॉय सान्याल, जतिन गोस्वामी और अनुष्का कौशिक ने कमाल का काम किया है। इस तरह के शानदार सोशल ड्रामा को प्रोड्यूस करने के लिए अरबाज खान की तारीफ करती हूं।"
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?
शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला