जो हमारे साथ, हम उनके साथ': शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। इस बैठक में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'मैं राष्ट्रवादी मुस्लिमों की बात करता था और आपने भी नारा दिया था कि 'सबका साथ, सबका विकास', लेकिन अब मैं ऐसा नहीं कहूंगा। इसकी जगह मैं कहूंगा कि 'जो हमारे साथ, हम उनके साथ'। बंद करिए ये 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा। हमें अल्पसंख्यक मोर्चे की भी जरूरत नहीं है।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 'हम जीतेंगे, हम हिंदुओं को बचाएंगे और संविधान को बचाएंगे।' इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने जय श्री राम के नारे लगाए और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। लोकसभा चुनाव में भाजपा को छह सीटों का नुकसान उठाना पड़ा और पिछले लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीतने वाली भाजपा इस बार 12 पर सिमट गई। लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए शुभेंदु अधिकारी भी लोगों के निशाने पर हैं क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया है कि टिकट बंटवारे में शुभेंदु अधिकारी को काफी तवज्जो दी गई थी।
चुनाव के बाद टीएमसी पर लगातार हमले कर रहे शुभेंदु अधिकारी
लोकसभा चुनाव में भी टीएमसी ने राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। साथ ही हाल ही में बंगाल में चार सीटों पर हुए उपचुनाव में भी टीएमसी ने जीत दर्ज की। इसके बाद से ही शुभेंदु अधिकारी टीएमसी पर खासे हमलावर हैं। हाल ही में शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव और हालिया उपचुनाव में 50 लाख हिंदुओं को वोट नहीं देने दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में लोकतंत्र मर चुका है। अधिकारी ने एक पोर्टल भी लॉन्च किया है, जिस पर वो लोग पंजीकरण कर सकते हैं, जिन्हें वोट नहीं देने दिया गया। शुभेंदु अधिकारी ने इन लोगों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने का भी एलान किया है।
हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार
'कसौटी जिंदगी की' फेम करणवीर बोहरा के पिता का निधन, भावुक हुए अभिनेता; कहा- हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे...
करण जौहर ने शेयर किए विजय-रश्मिका के रिसेप्शन के इनसाइड फोटोज, इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन
जारी हुआ 'माइकल' का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल
होली पर 'द केरल स्टोरी 2' की बेहतर हुई कमाई, जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का कलेक्शन
टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम कौन सी? 2007 से 2026 तक, देखें पूरी लिस्ट
भारत के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती, जानें दर्शक कब और कहां देख सकेंगे मैच?
अभिषेक होंगे बाहर? क्या कुलदीप को मिलेगा मौका; प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभावना
'बाबा आमिर' की नई भविष्यवाणी?: बड़बोलेपन का नया उदाहरण पेश किया, गलत साबित होने के बाद भी नहीं सुधर रही हरकत