भाजपा नेता ठाकुर प्रकाश सिंह का सिर धड़ से अलग करने की धमकी
प्रतापगढ। जिले में भाजपा नेता ठाकुर प्रकाश सिंह को सर, धड़ से अलग करने की धमकी भरा पत्र दिया गया है। सिरफिरे लोगों ने यह पत्र उनके घर पर ले जाकर छोड़ दिया और भाग निकले। ठाकुर प्रकाश सिंह ने इसकी पूरी जानकारी कुंडा कोतवाली पुलिस को दिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता ठाकुर प्रकाश सिंह पिछले कई दिनों से कौशांबी और प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर और संगम लाल गुप्ता के प्रचार कार्य में लगे हुए हैं। 8 मई 2024 की शाम वह कुंडा में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक कर घर लौटे थे, रात में करीब 8 बजे के आसपास जब वह खाना खाकर घर के बाहर टहलने निकले थे तभी उनके घर की बाउंड्री के एक गेट पर दो लोग बाइक पर सवार होकर आए और गेट खोलने के लिए हार्न बजाया।
ठाकुर प्रकाश सिंह उनकी ओर बढ़े तो वह लोग धमकी देते हुए पत्र छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंचे ठाकुर प्रकाश सिंह को गेट के पास बंद लिफाफा पड़ मिला। घर ले जाकर बंद लिफाफा खोला तो उसमें धमकी भरा पत्र पाया। पत्र लिखने वाले ने अपना नाम नहीं लिखा है। अंत में उसने एक मुजाहिदीन लिखकर अपना नाम छिपा रखा है।
पत्र में ठाकुर प्रकाश सिंह को कमलेश तिवारी जैसा हश्र किए जाने की धमकी दी गई है और कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वह इस्लाम के खिलाफ तौहिनी भरी बात करते हैं। इसकी उन्हें सजा जरूर दी जाएगी। ठाकुर प्रकाश सिंह ने कुंडा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को इस संबंध में पत्र लिखकर पूरी जानकारी से अवगत करा दिया है। ठाकुर प्रकाश सिंह को धमकी मिलने के मामले को लेकर उनके परिवार के लोग परेशान हैं।
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत