तोमर की ई-विधानसभा की मांग, यादव का समर्थन का आश्वासन
भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष विधानसभा में ई-विधान व्यवस्था की मांग की, जिस पर डॉ यादव ने इस दिशा मेंं सरकार के पूरे समर्थन का आश्वासन दिया। श्री तोमर यहां विधानसभा में मध्यप्रदेश विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भी संबोधन हुआ।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ यादव से अनुरोध किया कि राज्य विधानसभा में ई-विधान की व्यवस्था हो, इससे जुड़ी परियोजना सरकार के पास विचाराधीन है, जो मंजूर हो जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि विधायकों के निवास की नई परियोजना भी सरकार ले ले।
इस पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपने संबोधन के दौरान ई-विधान व्यवस्था के संबंध में कहा कि सरकार इसमें पूरा सहयोग करेगी। इसके लिए जो राशि होगी, वो सरकार देने के लिए तैयार है।
इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माननीय नरेन्द्र सिंह तोमर जी ने विधानसभा को आधुनिक संसाधनों के साथ आगे बढ़ाने की जो बात कही है, मैं विश्वास दिलाता हूं कि मध्यप्रदेश सरकार आपकी बात का पूर्ण समर्थन करते हुए हमेशा आपके साथ खड़ी रहेगी।
एमएलए रेस्ट हाउस के प्रस्ताव पर डॉ यादव ने कहा कि सरकार सभी विधायकों को उसकी सुविधा देने का प्रयास करेगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव