परिणीति चोपड़ा और दिलजीत की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' का ट्रेलर हुआ रिलीज
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस मूवी में परिणीति चोपड़ा और पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। अब मेकर्स ने इस मूवी का धमाकेदार ट्रेलर भी जारी कर दिया है।
बता दें कि इस मूवी में पंजाब के ऑरिजिनल रॉकस्टार और हाईएस्ट रिकॉर्ड सेलिंग आर्टिस्ट 'अमर सिंह चमकीला' की रियल लाइफ स्टोरी दिखाई गई है। फिल्म में देखने को मिलेगा कि कैसे उन्होंने अपने समय में गरीबी से उभरकर अपना नाम बनाया और फिर उनकी हत्या कर दी गई।
फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
परिणीति-दिलजीत की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' का ट्रेलर आज 28 मार्च को रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट 37 सेकंड के इस ट्रेलर में देखने को मिलता है कि कैसे द चमकीला कारखाने में जुराबें बनाते हैं, लेकिन उनके दिमाग में सिर्फ संगीत ही चलता रहता है। फिर वह एक स्टेज से अपने संगीत की शुरुआत करते हैं और इसी दौरान उनकी मुलाकात परिणीति से होती है।
इसके बाद दोनों साथ में मिलकर कई गाने गाते हैं और यही से उनकी लव स्टोरी भी शुरू होती है। अमर अपना एक अच्छा खासा नाम बना लेते हैं और फेमस होने के बाद कुछ लोग उन्हें पसंद नहीं करते, जिसकी वजह से कुछ लोग उनकी और उनकी पत्नी की हत्या कर देते हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 12 अप्रैल को स्ट्रीम होने वाली है। इस मूवी का निर्माण मोहित चौधरी, सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स एलएलपी, सारेगामा और विंडो सीट फिल्म्स द्वारा किया गया है। वहीं, इस मूवी के कुछ गानों को दिलजीत और परिणीति ने अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही इस मूवी में पहली बार कई जगह लाइव रिकॉर्डिंग भी देखने को मिलने वाली है।
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?
शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला
बड़वानी पुनर्वास अधूरा: सरदार सरोवर विस्थापित छोटे बड़दा में पानी के लिए जूझ रहे