गैस रिसाव से दो की मौत, चांदी की चमक बढ़ाने के दौरान हुआ हादसा
आगरा । पर्यटन नगरी में मंगलवार की रात नमक की मंडी बाजार में चांदी पालिश के प्लांट में काम करने वाले रवि और आकाश की जान यूं ही नहीं गई। घातक केमिकल का इस्तेमाल जानलेवा बना। हादसे के बाद पुलिस ने प्लांट में जांच की। पुलिस को केमिकल से भरी कट्टियां मिलीं। इनको कब्जे में लिया गया है। मार्केट के दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि चांदी की चमक बढ़ाने के लिए प्लांट संचालक पोटेशियम साइनाइड का प्रयोग करते हैं। हादसे के पीछे भी इसी केमिकल को ही माना जा रहा है।
जिस प्लांट में हादसा हुआ, वह आठ फुट के कमरे में बना हुआ है। इसमें सिर्फ एक खिड़की है, उसमें एग्जॉस्ट लगा हुआ है। इसके अलावा गैस बाहर निकलने का कोई इंतजाम नहीं था। जिस समय पुलिस पहुंची एग्जॉस्ट बंद था। एसीपी एत्मादपुर डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि मृतकों के मुंह और नाक सफेद पड़े हुए थे। ऐसा लग रहा था कि सांस के साथ केमिकल भी अधिक मात्रा में चला गया। प्लांट में एक वाईब्रेटर रखा हुआ था। कुछ केमिकल भी रखा हुआ मिला है। मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि चांदी पॉलिश के लिए कई केमिकल प्रयोग किए जाते हैं। इनमें पोटेशियम साइनाइड का प्रयोग अधिक होता है। इसके अलावा चांदी साफ करने के लिए एसिटिक एसिड और डिस्टिल वाटर का प्रयोग भी होता है। कारीगर वाईब्रेटर में केमिकल मिला रहे थे। तभी केमिकल फैल गया। यह नाली से बाहर निकलने के बजाय फर्श से दुकान के अंदर रखे अन्य केमिकल से मिल गया। केमिकल रिएक्शन से गैस बन गई। इससे कारीगर दम घुटने की वजह से गिर पड़े। उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला।
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर घमासान: अधिकृत प्रकोष्ठ संस्था को प्रभार न मिलने से विकास कार्य ठप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति