गाजियाबाद में एसी फटने से दो मंजिला मकान में लगी आग
गाजियाबाद । इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर एक में बृहस्पतिवार सुबह 5:30 बजे एसी फटने से दो मंजिला मकान में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग घर से बाहर निकल आए। सूचना पर अग्निशमनकर्मी दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर स्टेशन वैशाली में 05:30 बजे रणवीर सिंह नाम के व्यक्ति ने वसुंधरा सेक्टर के मकान नंबर-1009 में आग की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से अग्निशमन द्वितीय अधिकारी दो फायर टैंडर लेकर मौके पर पहुंचे। आग दो मंजिला मकान में लगी हुई थी। हौज रील बिछाकर अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग प्रथम तल पर लगे एसी फटने से लगी थी। जो दूसरे तल तक पहुंच गई। आग से कुछ सामान जल गया व हीट के कारण घर में रखा कुछ सामान पिघल कर खराब हो गया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि समय से हाथ पर काबू पा लिया गया। एक फटने के कारण आग लगी थी। कोई जनहानि नहीं हुई है।
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज
Chhattisgarh के इन गांवों में 100 साल से नहीं हुआ होलिका दहन
CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिना अनुमति बने मैरिज गार्डन, होटलों के बेसमेंट में चल रहे किचन
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
एमपी में गेहूं MSP पर घमासान: ₹2700 प्रति क्विंटल की मांग ने पकड़ा जोर
Chhattisgarh में दंतेश्वरी मंदिर चोरी कांड का खुलासा
Chhattisgarh में धवईपानी-चिल्फी से सिमगा तक 4-लेन सड़क को हरी झंडी