मलेशिया में अल्लाह मोजे स्कैंडल को लेकर बवाल
कुआलालंपुर । मुस्लिम बहुल देश मलेशिया में अल्लाह मोजे स्कैंडल को लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल, मलेशिया के एक सुपरमार्केट में बिक रहे मोजे पर अरबी में अल्लाह लिखा हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लाह लिखे हुए मोजे की पांच जोड़ी की बिक्री हुई है।
घटना के सामने आने के बाद से मलेशिया के एक खास समुदाय में आक्रोश है। मामले को लेकर मलेशिया के एक नेता को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। वहीं, सुपरमार्केट की एक ब्रांच पर पेट्रोल बम से हमला करने का प्रयास हुआ है। जिसके बाद मलेशिया के किंग सुल्तान इब्राहिम ने विवाद का फायदा उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
मामले के सामने के बाद मलेशिया के किंग ने सभी राजनीतिक पार्टियों से आह्वान किया है कि वे अल्लाह शब्द वाले मोजों की बिक्री पर जारी विवाद का फायदा उठाना बंद करें। साथ ही उन्होंने मलेशियाई लोगों खासकर समुदाय के नेताओं से परिपक्वता के साथ काम करने और एकता को मजबूत करने के लिए घटना से सीखने का आग्रह किया है।
मलेशिया के सुपरमार्केट ने जो मोजे मंगाए थे। उस मोजे पर अरबी शब्द में अल्लाह लिखा हुआ था। सुपरमार्केट का मालिकाना हक चीनी नागरिक के पास है। मलेशिया की कोर्ट में इस सुपरमार्केट पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, सुपरमार्केट ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और मोजे को बेचने की अनुमति देने से पहले ही माफी मांग चुका है।
मलेशिया के सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर ने कहा है कि किसी भी पार्टी को गुस्सा भड़काने की जरूरत नहीं है।उन्होंने कहा है कि गुस्सा करने से कोई फायदा नहीं होता है। सभी पार्टियों और खासकर समुदाय के नेताओं से अनुरोध है कि वहां परिपक्वता से काम लें।
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य