यूपी का पहला 40 मेगावॉट सोलर प्लांट अयोध्या में बनकर तैयार
अयोध्या । अयोध्या के माझा क्षेत्र स्थित रामपुर हलवारा गांव में 40 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए सोलर प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करेंगे। वैसे तो 31 जुलाई 2024 से ही 40 मेगावॉट की सप्लाई दर्शन नगर के माध्यम से अयोध्या को दी जा रही है, लेकिन शीघ्र ही इस सोलर प्लांट के माध्यम से जिले की 40 प्रतिशत बिजली की आवश्यकता को सोलर प्लांट पूरा करेगा। यह प्रदेश का पहला सोलर प्लांट है।
यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी प्रवीण नाथ पांडेय ने बताया कि अयोध्या धाम से महज 10 किमी की दूरी पर 200 करोड़ की लागत से 165 एकड़ भूमि में 40 मेगावाट सोलर प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। इससे 40 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होगा, जिसमें प्रतिदिन ढाई से 3 लाख यूनिट बिजली उत्पादन हो रहा है। मतलब, यह प्लांट 8.65 करोड़ यूनिट बिजली एक साल में तैयार करेगा। वैसे तो अभी इस प्लांट से अकेले अयोध्या धाम को ही बिजली की आपूर्ति की जाएगी, लेकिन निकट भविष्य में उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों को भी बिजली सप्लाई की जाएगी। अयोध्या के रामपुर हलवारा में बनकर तैयार हुआ सोलर प्लांट प्रदेश का पहला सौर ऊर्जा प्लांट है। इसे प्रदेश की योगी सरकार ने एनटीपीसी को 30 साल के लिए लीज पर दिया है। एनटीपीसी ने प्लांट के विकास व संचालन का कार्य सौर ऊर्जा के क्षेत्र की प्रमुख कम्पनी जैक्सन सोलर को दिया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव