ग्रामीणों को मोटे अनाज का उत्पादन करना होगा
अलीराजपुर । केवीके परिसर में वन एवं पर्यावरण विकास मंत्री नागर सिंह चौहान की अध्यक्षता बीज मेले का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र एवं डीएससी के संयुक्त प्रयास से हुआ। मंत्री नागर सिंह चौहान ने उपस्थित ग्रामिणांे को संबोधित करते हुये कहा कि बीज मेले का महत्व समझना होगा। प्रधानमंत्री के आव्हान एवं प्रेरणा से पूरा विश्व मोटे अनाज की ओर आकर्षित होकर पहले की तरह बाजरा मक्का, ज्वार आदि का उपयोग करने लगे हैं। हमारे जिले में लोग पहले की तरह मोटे अनाज का उपयोग कम करने के कारण कई प्रजाति के बीज विलुप्त हो रहे है, लेकिन इस तरह के आयोजन के द्वारा हम लोग मोटे अनाज के उत्पादन की ओर अग्रसित हो सकते है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को मोटे अनाज की जानकारी एवं लाभ की जानकारी होना चाहिये। आने वाले कुछ वर्ष पश्चात् मोटे अनाज अन्न की मांग बढ़ेगी।
इसके उत्पादन के लिये जिले के ग्रामीणों को मोटे अनाज का उत्पादन करना चाहिये। मोटे अनाज की बाजार मूल्य अधिक होने से यहां के ग्रामिणों को अधिक आर्थिक लाभ होगा। वह लोग अपने जीवन शैली को भी बदल पायेंगे। जिले के लिये शासन को कृषि महाविद्यालय का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। कुछ ही माह में कृषि विद्यालय का संचालन की भी शुरूआत की जायेगी।
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर घमासान: अधिकृत प्रकोष्ठ संस्था को प्रभार न मिलने से विकास कार्य ठप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति