कोई भी देश जो रुस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराएगा हम उसका स्वागत करेंगे: अमेरिका
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा है कि अमेरिका ऐसे किसी भी देश का स्वागत करता है जो यूक्रेन में संघर्ष को खत्म करने में मदद करने का प्रयास करना चाहता है। भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी ने हाल में रूस की यात्रा के बाद यूक्रेन की यात्रा की थी। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मोदी से फोन पर बात की। किर्बी से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि भारत युद्ध को खत्म करा सकता है।
इस सवाल पर किर्बी ने कहा कि ऐसा कोई भी देश जो इस युद्ध को खत्म करने में मदद करने के लिए तैयार है और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और लोगों के विशेषाधिकारों, न्यायपूर्ण शांति स्थापना की उनकी योजना को ध्यान में रखते हुए ऐसा करता है तो हम उसकी भूमिका स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत से हम निश्चित रूप से ऐसी उम्मीद करते हैं। बाइडन ने फोन पर बातचीत के दौरान पीएम मोदी की पोलैंड और यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्राओं के लिए मोदी की सराहना की, जो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। उन्होंने यूक्रेन में शांति स्थापना और मानवीय मदद के उनके संदेश की भी सराहना की।
नहीं चली Aaditya Thackeray की, राज्यसभा जाएंगे Sharad Pawar
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह