अखिलेश ने सरकार को घेरा तो डिंपल खिलखिला कर हंसीं
लखनऊ । समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव लोकसभा में बजट 2024-25 पर चर्चा के दौरान मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश के भाषण के दौरान उनकी पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव उनके ठीक पीछे बैठी थीं। अखिलेश ने जिस प्रकार से भाजपा को विभिन्न मुद्दों पर घेरा, उस दौरान डिंपल के भाव देखने लायक थे। कई मौकों पर वह खिलखिलाकर हंसती दिखाई दी। एक मौके पर डिंपल मेज थपथपाकर हंसती दिखाई दी।
लोकसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार को पिछले 10 साल में कोई बड़ा पैकेज न मिलने की बात कही। सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं और मेडल मसले पर अखिलेश ने कहा कि मुझे इसके बारे में पूरी जानकारी है। मैं सैनिक स्कूल का छात्र रहा हूं। इस पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं अभी भी सेना में कैप्टन के पद पर हूं। आप ज्ञान मत बांटिए। इसके बाद अखिलेश ने कहा कि मैं आपका दर्द समझता हूं। प्रधानमंत्री संसद में नहीं हैं। इसलिए इन्हें ज्यादा तकलीफ हो रही है। संसद इसके बाद ठहाकों से गूंज उठा। अखिलेश के पीछे बैठी डिंपल यादव भी खिलखिला कर हंसने लगी।
अजित पवार विमान हादसा: CID ने तेज की जांच, VSR कंपनी अधिकारियों से पूछताछ
T. S. Singh Deo का तंज—‘जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी’
डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
66 साल के हुए शिवराज सिंह चौहान, परिवार संग मनाया जन्मदिन; लिए पांच संकल्प
Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें