जब......शिकागो में ओम शांति शांति के नारे गूंज उठे
वाशिंगटन । अमेरिका के शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के तीसरे दिन एक हिंदू पुजारी ने पहला भाषण दिया। इस दौरान पूरा हॉल ओम शांति शांति के नारे गूंज उठा। इस दौरान मैरीलैंड के एक मंदिर के पुजारी राकेश भट्ट ने अमेरिका की एकता के लिए आशीर्वाद मांगते हुए वैदिक प्रार्थना की। भट्ट ने कहा, भले ही हमारे बीच मतभेद हों लेकिन जब राष्ट्र की बात आती है, तब हमें एकजुट होना चाहिए। हमें एकमत होना चाहिए। हमें एक साथ सोचना चाहिए। यह सब समाज की बेहतरी के लिए है।
गुरुवार को कमला के भाषण से पहले मंच संभालते हुए भट्ट ने अमेरिका के लोगों से उस नेता को चुनने की अपील की जो ‘वसुधैव कुटुम्बकम की वैदिक परंपरा में विश्वास करता हो। राकेश भट्ट मैरीलैंड के श्री शिव विष्णु मंदिर में पुजारी हैं। वह भारतीय मूल के हैं जो बेंगलुरु से अमेरिका जाकर बस गए थे। वह हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और तुलु भाषा के जानकर हैं और उनके पास तीन भाषाओं संस्कृत, अंग्रेजी और कन्नड़ में स्नातक और मास्टर की डिग्री है।
डेमोक्रेटिक पार्टी के डिप्टी नेशनल फाइनेंस चेयर अजय भूतोरिया ने लिखा, यह एक महत्वपूर्ण क्षण है जो दर्शाता है कि डेमोक्रेटिक पार्टी समावेशिता और विविधता के लिए प्रतिबद्ध है। भूतोरिया ने कहा, भारतीय अमेरिकी समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को इतने बड़े मंच पर सम्मानित होते देखना उत्साहजनक है। यह क्षण अमेरिकी समाज के भीतर हमारे समुदाय के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
प्रियंका चतुर्वेदी को टिकट क्यों नहीं मिला? संजय राउत ने खोला नंबरों के गणित का पूरा राज
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा