राजस्थान में कौन बनेगा नया भाजपा अध्यक्ष ?
जयपुर । राजस्थान में ओबीसी को प्रदेश भाजपा संगठन की कमान सौंपने की चर्चा चल रही है। राज्य के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने एक पद के तहत इस्तीफे की पेशकश की है। वे चित्तौड़गढ़ से सांसद भी हैं और ब्राह्मण हैं। ब्राह्मण मुख्यमंत्री भी पद पर हैं ऐसे में भाजपा ओबीसी को कमान सौंप सकती है।
बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए मदन राठौड़, प्रभुलाल सैनी और राजेंद्र गहलोत के नामों की चर्चा चल रही है। मदन राठौड़ और राजेंद्र गहलोत राज्यसभा के सदस्य हैं जबकि सैनी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। यह तीनों अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं।
सीपी जोशी को पिछले साल मार्च में राजस्थान बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया था। राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, दोनों ही ब्राह्मण हैं लिहाजा बीजेपी ओबीसी को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है।
सीपी जोशी ने फिर से इस्तीफा देने की पेशकश की
सीपी जोशी ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद और फिर जब वे चित्तौड़गढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे तब भी इस्तीफा देने की पेशकश की थी। जोशी ने बीजेपी आलाकमान से कहा था कि एक व्यक्ति, एक पद के फॉर्मूले के तहत उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाना चाहिए। इन दिनों दिल्ली में संसद के मानसून सत्र में भाग ले रहे सीपी जोशी ने फिर से इस्तीफा देने की पेशकश की है। सीपी जोशी को 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया के बीच गुटबाजी
तब वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया के बीच गुटबाजी के कारण चित्तौड़गढ़ के इस गैर-विवादास्पद लो प्रोफाइल राजनेता को राज्य में पार्टी की कमान सौंपी गई थी। उन्होंने विधानसभा चुनाव का प्रबंधन किया और राजस्थान में पार्टी को जीत दिलाई।।
Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
रायपुर ग्रामीण में खूनी होली, आरंग-खरोरा-बरबंदा में तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकूबाजी