वाणी की जान के पीछे पड़ेगी मेहर मित्तल, अभिरा को उतारेगी मौत के घाट?
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बैक-टू-बैक कई धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। कहानी में अरमान को मेहर के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत तो नहीं मिलेगा, लेकिन मेहर खुद अपने गुस्से के जाल में फंस जाएगी। कैसे? आइए बताते हैं। सामने आए प्रोमो के मुताबिक, वाणी पौद्दार हाउस से भाग जाएगी। जब मनीषा यह बात अभिरा को बताएगी, तब अभिरा फौरन वाणी को ढूंढने के लिए बाहर निकलेगी।
अपने लिए खुद गड्ढा खोदेगी मेहर
अभिरा को देखते ही वाणी भागने लगेगी। अभिरा उसे रोकने की कोशिश करेगी, लेकिन वाणी नहीं रुकेगी। इसी बीच, मेहर मित्तल की नजर वाणी पर पड़ेगी। मेहर सोचेगी, ‘मेरी सारी परेशानियों की जड़ यह वाणी ही है। आज मैं इस कांटे को रास्ते से ही हटा दूंगी।’ इसके बाद मेहर अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ाएगी और सीधे वाणी की ओर जाएगी।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
आगे क्या होगा?
वाणी भागते-भागते थक जाएगी और तभी अभिरा उसके पास पहुंच जाएगी। इसी दौरान अभिरा, मेहर की गाड़ी को अपनी ओर आते देख लेगी। प्रोमो देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि मेहर की गाड़ी से वाणी को नहीं, बल्कि अभिरा को टक्कर लग जाएगी।
क्या बोल रहे हैं लोग?
लोगों का ये भी कहना है कि जब अरमान को इस एक्सीडेंट की खबर मिलेगी, तो उसे एहसास होगा कि अभिरा सही थी और मेहर गलत। कहा जा रहा है कि इसके बाद अरमान, मेहर के खिलाफ सबूत इकट्ठा करेगा और उसे सलाखों के पीछे पहुंचाएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव