क्या जहीर की कमी पूरी कर पायेंगे यश ?
नई दिल्ली । युवा तेज गेंदबाज यश दयाल को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिली है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल ने पिछले कुछ समय में आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। माना जा रहा है कि यश के आने से पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की कमी पूरी होगी।
जहीर के संन्यास के बाद बांए हाथ के गेंदबाज के तौर पर जयदेव उनादकट और टी नटराजन आये पर ये दोनो कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाये इसलिए टीम में अपनी जगह बरकरार नहीं रख पाये। अब यश का चयन भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण में संभावित बदलाव का संकेत दे रहा है। दयाल का प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 24 मैचों में 28.89 की औसत से 76 विकेट हासिल किए हैं और हाल ही में दलीप ट्रॉफी में भी काफी अच्छी गेंदबाजी की। अब बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरु हो रहे पहले टेस्ट में यश को अंतिम ग्यारह में जगह मिल सकती है। इसमें उन्हें जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी शुरु करने का अवसर मिलेगा। अब देखना है कि वह उम्मीदों पर कितने खरे उतरते हैं।
अभी भारतीय टीम में तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और ईशांत शर्मा शामिल हैं। वहीं स्पिनर के तौर पर आर अश्विन और कुलदीप यादव और अक्षर पटेल हैं। इस सीरीज में भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार है। इसका कारण है कि टीम साल 2013 से ही घरेलू सीरीज में कोई मैच नहीं हारी है।
Supreme Court of India ने 51 निजी अस्पतालों को अवमानना नोटिस जारी किया
सोनू सूद फिर बने ‘रियल लाइफ हीरो’ की मिसाल, दुबई में फंसे लोगों की करेंगे मदद; कहा- हमसे संपर्क करें
क्या भारत से मिली सीख आई काम?: एलेन ने 33 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने पर कही यह बात
चीन ने अपना रक्षा बजट क्यों बढ़ाया? पड़ोसी देशों के लिए बढ़ रही चुनौती, जानिए सबकुछ
क्या शुरू होने जा रहा है ‘निशांत युग’? जदयू में एंट्री से पहले जानें निशांत कुमार से जुड़ी खास बातें
बिहार की सियासत में हलचल: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें, CM पद के लिए 5 दावेदार
हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार