शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार
बिलासपुर । थाना क्षेत्र निवासी पीडि़ता ने 1 अगस्त को अपने परिजनों के साथ थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता जुलाई 2023 में घर बनाने रानी सागर कोटा निवासी अरुण बघेल को ठेका दिए थे। इसी दौरान प्रार्थिया की जान-पहचान अरुण से हुई । दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस बीच आरोपी अरूण शादी का झांसा देकर 20 जुलाई 2023 को निर्माणाधीन मकान में शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद लगातार लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। 18 जनवरी 2024 को शादी का प्रलोभन देकर वह उसे रायपुर ले गय। यहां भी एक होटल में प्रार्थिया से शारीरिक संबंध बनाया। दूसरे दिन वहां से दिल्ली, हैदराबाद, सिकंदराबाद ले गया। जहां लगातार 6 माह तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी प्रार्थिया को लेकर गुढिय़ारी रायपुर में किराए के मकान मे करीब 1 माह तक रहा। इस बीच प्रार्थिया लगातार उससे शादी की बात करती रही। आरोपी टाल मटोल करने लगा। परेशान होकर वह किसी तरह आरोपी से नजर बचा कर गांव पहुंची और फिर संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अरुण बघेल के विरुद्ध धारा 376(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। ग्राम बिरकोना में घेराबंदी कर आरोपी का गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।
नियाज़ खान का बड़ा दावा, अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ?
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति