यशस्वी जायसवाल ने टी20 रैंकिंग के टॉप 10 में बनाई जगह
टीम इंडिया की टी20 सीरीज जीत के बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की है. टीम इंडिया के यंग बैटर यशस्वी जायसवाल को काफी फायदा हुआ है. वे टी20 रैंकिंग के टॉप 10 में पहुंच गए हैं. यशस्वी ने इंदौर में खेले गए मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ा था. यशस्वी ने रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है. उन्हें 7 स्थानों का फायदा हुआ है. टीम इंडिया ने हाल ही में अफगानिस्तान को टी20 सीरीज में 3-0 से हराया है.
बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव टॉप पर बने हुए हैं. उन्हें 869 रेटिंग मिली है. फिलिप साल्ट दूसरे नंबर पर हैं. पाकिस्तान के बैटर मोहम्मद रिजवान तीसरे नंबर पर और बाबर आजम चौथे नंबर पर हैं. दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एडिन मार्करम पांचवें नंबर पर हैं. यशस्वी छठे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्हें 7 स्थानों का फायदा हुआ है. भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 9वें स्थान पर हैं. उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है.
टीम इंडिया ने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया था. यशस्वी इस मुकाबले में ओपनिंग करने पहुंचे थे. उन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए थे. यशस्वी ने 5 चौके और 6 छक्के लगाए थे. उनका 200 स्ट्राइक रेट रहा था. यशस्वी इससे पहले भी टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने 17 टी20 मुकाबलों में 502 रन बनाए हैं. इस दौरान एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. यशस्वी ने डोमेस्टिक क्रिकेट में भी अच्छा परफॉर्म किया है. वे इंडियन प्रीमियर लीग की वजह से काफी चर्चित रहे.
बड़वानी में कृषि कैबिनेट पर सियासत तेज, उमंग सिंघार का बड़ा बयान
होलिका दहन आज या कल? जानिए सही तिथि, भद्रा काल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज
Durg में रिसॉर्ट पर देर रात पुलिस का छापा, 16 जुआरी गिरफ्तार
Chhattisgarh के इन गांवों में 100 साल से नहीं हुआ होलिका दहन
CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिना अनुमति बने मैरिज गार्डन, होटलों के बेसमेंट में चल रहे किचन
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त