महिलाओं को होली पर योगी सरकार देगी निशुल्क गैस सिलेंडर
लखनऊ । योगी सरकार प्रदेश की महिलाओं को होली का तोहफा देते हुए त्योहार पर निशुल्क गैस सिलेंडर देने जा रही है। सरकार के इस प्रयास से रंगों का यह पर्व पर प्रदेश की गरीब महिलाओं और उनके परिवार वालों के लिए खास बन जाएगा। इससे प्रदेश के 1.75 करोड़ लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। इससे पहले योगी सरकार ने दीपावली पर भी महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर का तोहफा दिया था।
उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत साल में दो सिलेंडर मुफ्त में देने का निर्णय किया था। इसी क्रम में पहला सिलेंडर दीपावली पर और अब दूसरा सिलेंडर होली के अवसर पर मिलने जा रहा है। प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लगभग 1.75 करोड़ लाभार्थियों को दो निःशुल्क सिलेंडर रिफिल वितरण कराए जाने के लिए योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2312 करोड़ रुपए का बजट प्राविधानित किया है।
योजना में प्रथम चरण के अंतर्गत दीपावली पर्व के लिए लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में एक नवंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक तक कुल 80.30 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की गई। द्वितीय चरण में अब होली पर्व के अवसर पर लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत दो जनवरी 2024 से अब तक लगभग 50.87 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की जा चुकी है। इस प्रकार योजना के अंतर्गत अब तक कुल 131.17 लाख (1.31 करोड़ से ज्यादा) सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 नवंबर 2023 को योजना का शुभारंभ करते हुए एक साथ लाखों उज्जवला लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की धनराशि का अतंरण किया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव