यूट्यूबर ने दी भारत पर परमाणु बम गिराने की धमकी, लोगों का गुस्सा फूटा
लंदन। ब्रिटेन के यूट्यूबर ने भारत पर परमाणु बम गिराने की बात कह दी थी। माइल्स रूटलेज नाम के इस युवक को भारतीयों पर नस्लवादी टिप्पणियां करने के बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल यह पूरा मामला एक मीम वीडियो से शुरू हुआ जिसे उसने एक्स पर अपलोड किया था।
वीडियो में अमेरिका में छिपे हुए साइलो से परमाणु मिसाइलें निकलती दिखाई दे रही हैं और दुनिया भर में परमाणु युद्ध की बात कही जा रही है। वीडियो शेयर करते हुए रुटलेज ने लिखा-जब मैं इंग्लैंड का पीएम बनूंगा तो मैं ब्रिटिश हितों और आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने वाली किसी भी विदेशी ताकत पर परमाणु साइलो खोल दूंगा। मैं बड़ी घटनाओं की बात नहीं कर रहा हूं, मैं छोटी-सी बात पर पूरे देश को खत्म कर दूंगा। इसके कुछ मिनट बाद रूटलेज ने पोस्ट पर एक कमेंट करते हुए कहा कि मैं भारत पर हमला कर सकता हूं।
पोस्ट शेयर करने के बाद लोगों ने उसकी जमकर खिंचाई शुरु कर दी। उसे ट्रोल से धमकी भरे डीएम भी मिलने लगे। इसके बाद उसने भारतीयों के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणियां करना शुरू कर दी। यूट्यूबर रुटलेज ने लिखा- मानो या न मानो मुझे भारत पसंद नहीं। साथ ही मैं एक भारतीय को महसूस कर सकता हूं कि वह भारतीय है। अगर कोई ऑनलाइन आदमी अचानक पहली प्रतिक्रिया में आपकी मां को गाली देता है, तो वह भारतीय है। ऐसे कई मामले हैं। इस तरह की टिप्पणी के बाद लोग और भड़क गए। एक्स यूजर्स ने उस पर भारतीयों को भड़काने का आरोप लगाया है।
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
प्रियंका चतुर्वेदी को टिकट क्यों नहीं मिला? संजय राउत ने खोला नंबरों के गणित का पूरा राज
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा